Thursday, October 22nd, 2026

जनघोषणा पत्र में किए गए वादों में से 14 घोषणाएं पूर्ण

रायपुर
राज्य सरकार के द्वारा सरकार बनने से पहले की गई 36 घोषणों में से उसने अब तक 14 घोषणाओं को पूर्ण कर लिया है और बचे हुए 22 घोषणाएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। यह बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं।

कौशिक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल द्वारा बजट सत्र 2019 को अभिभाषण में जन घोषणा पत्र 2018 को राज्य सरकार द्वारा आत्मसात करने का उल्लेख किया गया था और उस समय 36 लक्ष्य निर्धारित करते हुए जनघोषणा पत्र जारी किया गया था जिनमें से 14 घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी है 22 घोषणाएं अभी बाकी है और यह घोषणाएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी लेकिन समय सीमा बताना जाना संभव नहीं हैं।

 

#जनघोषणा पत्र#घोषणाएं

Source : Agency

पाठको की राय